फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Water coolers disappeared from city intersections, people are quenching their thirst by buying water

Sant Kabir Nagar News: शहर के चौराहाें से गायब हो गए वाटर कूलर, पानी खरीदकर बुझा रहे प्यास

Wed, 01 May 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 01 May 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Water coolers disappeared from city intersections, people are quenching their thirst by buying water
फोटो सहित
विज्ञापन

-11 जगहों पर लगाए गए थे वाटर कूलर, वर्तमान में निष्प्रयोज्य
- नहीं कराई गई हैंडपंपों की मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोगों को स्वच्छ व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शहर में 11 जगहों पर वाटर कूलर लगाए गए थे, लेकिन समय के साथ ही वाटर कूलर गायब हो गए। पालिका प्रशासन इसके बाद कहीं पर भी वाटर कूलर की व्यवस्था नहीं कर सका है। जिसके कारण शहर में आने जाने वाले लोगों को स्वच्छ व शीतल पेयजल के लिए या तो भटकना पड़ रहा है नहीं तो पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इसके अलावा शहर में लगे हैंडपंप भी खराब हैं।

शहर के प्रमुख चौराहों सहित 11 स्थानों पर शीतल व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर लगाए गए थे। वर्तमान में ये निष्प्रयोज्य हो गए हैं। कहीं पर ढांचा बचा है तो कहीं पर तो वह भी गायब है। शहर के प्रमुख चौराहों पर पीने के पानी का इंतजाम पालिका प्रशासन नहीं कर सका है। इसके अलावा शहर के दो स्थानों पर वाटर एटीएम लगवाए गए हैं। इसमें डाक बंगला के सामने लगा वाटर कूलर ही काम कर रहा है। स्वयंसेवी संगठनों की तरफ से शहर में कहीं पर भी निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण शहर आने वाले लोग पीने के लिए स्वच्छ व शीतल पेयजल के लिए भटकने को मजबूर हो रहे हैं या उन्हें खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर निवासी अर्जुन प्रसाद, सुजीत कुमार ने कहा कि गर्मी लगातार बढ़ रही है। बावजूद इसके पालिका प्रशासन पेयजल का इंतजाम करने में फेल साबित हो रहा है। मजबूरी में लोगों को बोतलबंद पानी खरीदकर पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं शहर में लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत भी नहीं कराई गई है। शुगर मिल चौराहे के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप इसकी बानगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के प्रमुख चौराहों पर वाटर टैंकर लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या न हो। साथ ही तीन स्थानों पर आरओ प्लांट लगाए गए हैं।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed