फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   water by supply for every one

हर घर को नल से जल के लिए जुटाए जा रहे आंकड़े

Thu, 01 Aug 2019 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
water by supply for every one
31 मार्च 2024 तक हर घर तक पहुंचाना है पाइप से पानी, आंकड़े एकत्रित होने के बाद बनेगी डीपीआर
विज्ञापन

उदयभान त्रिपाठी
संतकबीरनगर। केंद्र सरकार की नई योजना हर घर को नल से जल के लिए आंकड़े जुटाने का कार्य शुरू हो गया है। जल निगम को इसके लिए तीन अगस्त तक आंकड़े प्रदेश मुख्यालय को उपलब्ध कराने हैं। इसके बाद आठ अगस्त को केंद्र सरकार की तरफ से योजना के संबंधित गाइड लाइन जारी की जाएगी। यह योजना 31 मार्च 2024 तक पूरी होगी।
केंद्र सरकार की ओर से हर परिवार तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइप लाइन से जलापूर्ति की कार्ययोजना बनाई जा रही है। जलशक्ति मंत्रालय की तरफ से शुरू किए जा रहे हर घर को नल का जल योजना के तहत यह कार्य होना है। इसके लिए शुरूआती काम भी प्रारंभ हो गया है। जल निगम मुख्यालय ने जिलों के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर तीन अगस्त तक अपने जिले में ओवरहेड टैंक से अब तक हो रही जलापूर्ति और अवशेष घरों के संबंध में सूचनाएं मांगी हैं। आंकड़े एकत्रित होने के बाद इसके लिए डीपीआर (विस्तृत कार्ययोजना) बनाकर बजट आवंटन समेत अन्य कार्य प्रारंभ होंगे। योजना की शुरूआत के लिए आधारभूत आंकड़े जुटाने का जिम्मा जल निगम को दिया गया है।
विज्ञापन

फ्री में दिया जाएगा कनेक्शन
ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति के लिए पहले कनेक्शन लेने का प्रावधान था। इसके लिए लोगों को करीब 500 रुपये खर्च करने पड़ते थे। इसमें कनेक्शन शुल्क के अलावा पाइप खर्च व मजदूरी भी शामिल थी। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी तमाम लोगों ने ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति के लिए कनेक्शन नहीं लिया। लोग जगह-जगह लगे सार्वजनिक टोटिंयों का ही प्रयोग कर लेते थे। अब कनेक्शन फ्री कर दिया गया है। जल्दी ही पुराने बने ओवरहेड टैंकों से संतृप्त गांवों में शिविर लगाकर कनेक्शन बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना सफल रही तो मिलेगा लाभ
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की हालत बहुत खराब है। अत्यधिक दोहन से भूगर्भ जल भी नीचे गिरता जा रहा है। ऐसे में अगर हर घर को पाइप लाइन से जलापूर्ति की योजना सफल रही तो लोगों को बहुत राहत मिलेगा साथ ही गिरते भूगर्भ जल स्तर को भी ठीक रखने में सहायता मिलेगी। अभी तक जो चर्चा है कि उसके अनुसार नई योजना से जलापूर्ति के लिए बिहार और आंध्र प्रदेश मॉडल पर मंथन चल रहा है। वहां गांवों में पांच हजार लीटर की टंकी लगाकर सोलर पैनल के साथ एक हार्स पॉवर की मोटर लगाई गई है, जिससे बिजली नहीं रहने पर भी पंप चलाने में मदद मिलती है।

समय से भेज देंगे डाटा : एक्सईएन
जलनिगम के एक्सईएन वीपी सिंह ने बताया कि हर घर को नल से जल योजना के लिए जो आंकड़े मांगे गए हैं वह समय से निगम मुख्यालय को उपलब्ध करा दिया जाएगा। अभी तक जो जानकारी है, उसके अनुसार 31 मार्च 2024 तक प्रत्येक घर में पाइप लाइन से जलापूर्ति की जानी है। डीपीआर आने पर ही वृहद जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed