फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   watel level grow, no arrangment

तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

Wed, 10 Jul 2019 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
watel level grow, no arrangment
मेंहदावल के करमैनी बेलौली तटबंध के राप्ती नदी का बढ़ रहा जलस्तर। - फोटो : KHALILABAD
करमैनी-बेलौली तटबंध जर्जर, अब तक नहीं सुधरी हालत
विज्ञापन

- बदहाल तटबंध के सहारे हो रही बाढ़ से बचाव की तैयारी
- नदी के बढ़ाव के बाद भी तटबंध पर नहीं रुकते अभियंता
- मरम्मत के नाम पर 15 लाख खर्च पर तटबंध बदहाल
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। शासन प्रशासन के निर्देशों के बाद भी बरसात से पूर्व जिले में तटबंध की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। डीएम के दो बार औचक निरीक्षण के बाद भी करमैनी-बेलौली तटबंध की हालत खराब है। कहने को तो विभाग तटबंध की मरम्मत के नाम पर करीब 15 लाख रुपये भी खर्च कर चुका है परंतु तटबंध पर जगह-जगह बने रेनकट इसकी असलियत बयां करते हैं। इसी जर्जर तटबंध के भरोसे मेंहदावल क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से बचाने की कवायद हो रही है।
राप्ती नदी के छोर पर बाढ़ से सुरक्षा के लिए बना तटबंध करमैनी-बेलौली वर्तमान समय में बदहाल है। शासन व प्रशासन ने तटबंध की सुरक्षा व बाढ़ से बचाव के लिए बरसात से पूर्व व्यवस्था मजबूत करने का दिशा-निर्देश जारी कर रखा था इसके बावजूद 15 जून से पूर्व करमैनी-बेलौली तटबंध की सुरक्षा के लिए ड्रेनेज खंड द्वारा पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। किमी शून्य से लेकर किमी पांच के बीच कई स्थान पर जहां रेनकट व झाड़-झंखाड़ है वहीं किमी 11.200 से किमी 15 के बीच रैट होल व झाड़-झंखाड तटबंध को असुरक्षित कर रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में ड्रेनेज खंड तटबंध की सुरक्षा के लिए करीब 15 लाख रुपये मरम्मत के नाम पर खर्च करने की बात कही जा रही है लेकिन तटबंध के किमी शून्य से किमी 19.2 तक तटबंध की पड़ताल की जाए तो विभाग का यह दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। फिलहाल राप्ती का जलस्तर बढ़ रहा है। बुधवार की सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 75.50 मीटर मापा गया। वहीं चार घंटे बाद जलस्तर 20 सेमी बढकर 75.70 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने के बाद भी तटबंध पर तैनात अभियंता बंधे पर नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्रामीण देवेंद्र पाठक, संतोष सिंह, दया सागर यादव, अर्जुन यादव आदि का कहना है कि रेनकट व गड्ढों के चलते तटबंध असुरक्षित है। डीएम के निर्देश के बाद भी तटबंध की सुरक्षा के लिए विभाग ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इस संबंध में सहायक अभियंता राम उजागिर लाल का कहना हैं कि तटबंध की निगरानी लगातार कराई जा रही है। नदी का जलस्तर बढ रहा है विभाग तटबंध की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और आवश्यकता अनुसार कार्य कराये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed