फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   waste decomposer facility not available

शहर में कूड़ा निस्तारण का इंतजाम नहीं, उठ रही दुर्गंध

Sun, 20 Mar 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
waste decomposer facility not available
सड़क के कनारे गिराया जा रहा कूड़ा ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
शहर में कूड़ा निस्तारण का इंतजाम नहीं, उठ रही दुर्गंध
विज्ञापन

- हाईवे के किनारे गिराया जा रहा कूड़ा, आस-पास के लोग परेशान
- संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्वच्छ शहर बनाने के लिए भले ही मुहिम चल रही है, लेकिन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद व नगर पंचायत मगहर क्षेत्र में प्रतिदिन निकलने वाले कूड़ा के निस्तारण का कोई मुकम्मल इंतजाम नहीं हो सका है। इसके चलते लोग कहीं भी कूड़ा फेंक दे रहे हैं। यही नहीं हाईवे के किनारे कूड़ा गिराने से आस-पास के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध के चलते जहां लोग परेशानी हैं, वहीं संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में करीब 60 हजार की आबादी निवास करती है, जबकि नगर पंचायत मगहर की आबादी करीब 30 हजार है। यहां प्रतिदिन लोगों के घरों से बड़ी मात्रा में कूड़ा निकलता है, लेकिन अब तक कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ऐसे में घरों से निकलना वाला कूड़ा लोग आसपास सड़क पर ही रख रहे हैं। इसे उठाकर कर्मी ले जाते हैं और हाईवे के किनारे खाली पड़ी जमीन पर कूड़ा गिरा दिया जा रहा है। यहां पर कूड़ा सड़ रहा है और इससे दुर्गंध उठ रही है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। यही नहीं छुट्टा पशु भी कूड़ा के पास विचरण करते रहते हैं। यह छुट्टा पशु सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। खलीलाबाद निवासी राम हित, राधेश्याम चौरसिया आदि ने कहा कि सड़क के किनारे कूड़ा रखे जाने से समस्या हो रही है।
विज्ञापन

एनएचएआई ने उठायी आपत्ति
एनएचएआई के क्षेत्रीय प्रबंधक आत्माराम ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कूड़ा गिरने से काफी दिक्कत हो रही है। ऐसे में नगर पंचायत मगहर व नगर पालिका परिषद खलीलाबाद प्रशासन को पत्र भेजा गया है। आग्रह किया गया है कि हाईवे के किनारे कूड़ा न गिराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे। पालिका कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित स्थान पर ही कूड़ा रखे। शहर के निवासियों से भी आग्रह है कि कूड़ा इधर-उधर न फेंके, ताकि सफाईकर्मियों को कूड़ा उठाने में दिक्कत न हो।
- सुरेश मौर्य, ईओ खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed