{"_id":"57f2a0a44f1c1bab3326fb7a","slug":"was-due-to-unlicensed-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस के चलते मिली फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस के चलते मिली फैक्ट्री
Sant Kabir Nagar
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खलीलाबाद के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने छापेमारी की। जहां पर फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चलते मिली। टीम ने उत्पादन हुए 240 बोरी मैदे को सीज कर दिया। इसके साथ ही फैक्ट्री का उत्पादन बंद करा दिया। टीम की छापेमारी से अन्य फैक्ट्रियों में हड़कंप मच गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित गोरखनाथ फूड नाम की फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चल रही थी। 15 दिन पूर्व भी फैक्ट्री मालिक को लाइसेंस लेने की चेतावनी दी गई थी पर वे नहीं माने। फैक्ट्री में सोमवार को 240 बोरी मैदा का उत्पादन हुआ था। जिसकी कीमत दो लाख चालिस हजार है। सभी बोरियों को सीज करा दिया गया है। इसके साथ ही फैक्ट्री में होने वाले अन्य उत्पादनों पर रोक लगा दी गई है।
फैक्ट्री मालिक को लाइसेंस लेने के लिए कहा गया है। अगर वह लाइसेंस नहीं लेते है तो नियमानुुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान अभिहित अधिकारी मंजूसा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी खलीलाबाद विनोद कुमार शामिल रहे।