फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Warning to ADO Panchayat on incomplete work of geo tag of blotter and drain

Sant Kabir Nagar News: सोख्ता व नाली के जियो टैग के अधूरे कार्य पर एडीओ पंचायत को चेतावनी

Thu, 02 May 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 02 May 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Warning to ADO Panchayat on incomplete work of geo tag of blotter and drain
डीपीआरओ ने 15 दिन की दी थी मोहलत
विज्ञापन

- एप में गड़बड़ी, जियो टैग के लिए फिर मिला 15 दिन का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश के बाद भी ग्राम पंचायतों में बने सोख्ता, खाद गड्ढे व नाली के जीयो टैग का काम पूरा नहीं हो पाया। इस पर डीपीआरओ अविनाश कुमार ने एडीओ पंचायत व खंड प्रेरकों को कांफ्रेसिंग में समय से काम पूरा करने की चेतावनी के 15 दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है। बुधवार को एक बार फिर डीपीआरओ ने चेतावनी एडीओ पंचायत को चेतावनी देकर 15 दिन का समय और दिया है। काम समय से पूरा न होने की वजह मोबाइल एप में तकनीकी गड़बड़ी बतायी जा रही है।
एक सितंबर 2022 से पहले, मनरेगा से 15वें वित्त आयोग से गांवों में बने सोख्ता, खाद गड्ढे और नाली की मोबाइल एप से जीयो टैग कराना है। शासन के निर्देश के अलावा जिला पंचायत राज अधिकारी ने समय से जीयो टैग का काम पूरा करने के निर्देश दिए है। बावजूद इसके भी काम पूरा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायतों में सोख्ता, खाद के गड्ढे व नाली के जियो टैग में विलंब का कारण मोबाइल एप तकनीकी गड़बड़ी होना है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में बने सोख्ता, खाद गड्ढों और नाली के जियो टैग का काम अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहा है। इसका एक कारण एप में गड़बड़ी है। कार्यस्थलों के चिह्नांकन का कार्य अधिकांश पूर्ण हो चुका है। 15 दिन में जियो टैग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अविनाश कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed