फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Warning to 78 principals absent from virtual meeting

वर्चुअल बैठक से अनुपस्थित 78 प्रधानाचार्यों को चेतावनी

Sun, 15 May 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Warning to 78 principals absent from virtual meeting
वर्चुअल बैठक से अनुपस्थित 78 प्रधानाचार्यों को चेतावनी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। रविवार को डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सरकार के 100 दिन के एजेंडे के लिए वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में 78 प्रधानाचार्य अनुपस्थित रहे। उनको डीआईओएस ने चेतावनी देते हुए 17 मई तक विद्यालय की वेबसाइट न बनवाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बैठक में विद्यालय की वेबसाइट निर्माण, सभी शिक्षकों एवं कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की ईमेल आईडी एवं फोन नंबर अपडेट के संबंध में आने वाली समस्याओं के निराकरण पर चर्चा हुई।
डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के 100 दिन के एजेंडे एवं विभाग की प्राथमिकताओं के तहत सभी विद्यालयों को 15 मई तक वेबसाइट बनवाने, शिक्षकों एवं कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की ईमेल आईडी एवं फोन नंबर अपडेट करना था। जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पूर्व सूचना के आधार पर बैठक से जुड़ने के निर्देश दिए गए थे। इसमें सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने अपने-अपने कार्यों की जानकारी दी। 78 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने बैठक में प्रतिभाग नहीं किया।
विज्ञापन

इनको चेतावनी देने हुए डीआईओएस ने कहा कि 17 मई तक उनके कार्यालय में नकुल, अजित सिंह एवं दुर्गेश पांडेय से मिलकर वेबसाइट का काम अवश्य पूर्ण करा लें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक के माध्यम से इस बात पर भी सहमति बनी कि एक वेबसाइट में क्या न्यूनतम पेज सभी विद्यालयों को रखना अनिवार्य होगा। बैठक में तकनीकी सहयोग प्रवक्ता अभिषेक सिंह के जरिए किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या निशा यादव, आशा यादव, राकेश सिंह, राम कुमार सिंह, युनुस अख्तर, शक्ति सिंह समेत अन्य प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed