फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Warning of Corona's third wave, yet people are careless

कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी, फिर भी लोग बेपरवाह

Sun, 02 Jan 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Warning of Corona's third wave, yet people are careless
कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी, फिर भी लोग बेपरवाह
विज्ञापन

- शहर में बगैर मास्क के टहलते दिखे लोग
- बरदहिया बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार और स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। अस्पतालों में तैयारियां चल रही हैं। कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसके बाद भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। लोगों के चेहरे पर न तो मास्क दिख रहा है और न ही वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए थे। सरकार को लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा था। अस्पतालों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड तक उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे, लेकिन जैसे ही कोरोना संक्रमण के मामले कम हुए तो लोग बेपरवाह हो गए हैं। रविवार को खलीलाबाद में लगी कपड़ा मंडी में भारी भीड़ देखने को मिली, लेकिन अधिकतर लोगों के चेहरे पर मास्क गायब रहे। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रही, लेकिन कोई रोकने टोकने वाला नहीं दिखा। ऐसी ही स्थिति शहर के गोलाबाजार, बैंक चौराहा, आजाद चौक आदि क्षेत्रों में भी देखने को मिली। खलीलाबद के मेंहदावल बाईपास पर बस पकड़ने के लिए भी भीड़ लगी रही, लेकिन यहां पर भी कोई मास्क लगाए नहीं दिखा। ऐसे में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को रोकने की सरकार और प्रशासन की कोशिशों को झटका लग सकता है। वैसे प्रशासन लगातार दावा कर रहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन कहीं पर भी बेपरवाह लोगों पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए अस्पतालों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना गाइड पालन का पालन करें और घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, ताकि खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed