{"_id":"6320d366dcfb4b063a0a5f6b","slug":"wall-fall-down-women-died-khalilabad-news-gkp450408411","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के कच्चे मकान की दीवार गिरी, दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी के कच्चे मकान की दीवार गिरी, दबकर महिला की मौत
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर गांव निवासनी मृतका संजू देवी के घर लगी भीड़।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
पड़ोसी के कच्चे मकान की दीवार गिरी, दबकर महिला की मौत
- हैंडपंप पर बर्तन साफ करने के दौरान घटी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर में मंगलवार को हैंडपंप पर बर्तन साफ कर रही 45 वर्षीय महिला के ऊपर पड़ोसी के कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इसमें दबने से महिला की मौत हो गई।
काली जगदीशपुर निवासी हरि प्रसाद नौकरी के सिलसिले में बंगलौर गए हैं। घर पर उनकी 45 वर्षीय पत्नी संजू देवी व छोटा बेटा रहता है। मंगलवार को पत्नी संजू देवी हैंडपंप पर बर्तन साफ कर रही थी। उसी दौरान बरसात के पानी से नमी खा चुकी पड़ोसी राम मुनित के घर की कच्ची दीवार संजू देवी के ऊपर भरभराकर गिर गई। वह मलबे के नीचे दब गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए।
मलबे के नीचे दबी महिला को लोगों ने बाहर निकाला और सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां देखते ही चिकित्सकों ने संजू देवी को मृत घोषित कर दिया।
महिला का बड़ा बेटा अविनाश बीएड कर रहा है। मझला बेटा पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रहा है। छोटा बेटा अमन घर पर ही मां के साथ रहकर हाईस्कूल में पढ़ता है। मौत की खबर लोगों ने पति को फोन से दी। पति बंगलौर से घर के लिए रवाना हो गए हैं।