{"_id":"638f922e86fade5be40da933","slug":"waiting-for-a-vehicle-under-the-open-sky-khalilabad-news-gkp4599885160","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खुले आसमान तले सवारी वाहन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खुले आसमान तले सवारी वाहन का इंतजार
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर सड़क किनारे बस का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुले आसमान तले सवारी वाहन का इंतजार
मेंहदावल बाईपास पर न बैठने का इंतजाम, न पेयजल की व्यवस्था
ठंड व कोहरे में उठानी पड़ेगी यात्रियों को परेशानी
संतकबीरनगर। जिले में बस डिपो की स्थापना नहीं हो पाई है। मेंहदावल बाईपास पर बस स्टॉप सेंटर बनाया गया है। यहां यात्रियों को खुले आसमान तले बस व अन्य सवारी वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। यहां बनाए गए शौचालयों में ताला लटक रहा है। पेयजल व बैठने के इंतजाम भी नहीं हैं।
वर्ष 1997 में जिले की स्थापना हुई थी। तभी से लोग बस डिपो की स्थापना की मांग कर रहे हैं, लेकिन बस डिपो स्थापित नहीं हो सका। परिवहन निगम ने खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर बस स्टाप सेंटर स्थापित किया है। एक छोटी गुमटी में एमएसटी आदि बनाए जाते हैं। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ नहीं है।
आने वाले दिनों में जब ठंड व कोहरे का असर बढ़ेगा तो यात्रियों की मुसीबत बढ़ जाएगी। यात्रियों के बैठने के लिए बस स्टॉप सेंटर पर कुछ बेंच लगाए गए हैं, लेकिन वह ओवरब्रिज के नीचे हैं। जबकि वाहन के लिए सड़क के किनारे खड़ा होना पड़ता है।
विज्ञापन
यात्री अंगद विश्वकर्मा, महेश कुमार, रामजीत आदि ने कहा कि यहां पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। न तो बैठने की व्यवस्था है और न ही पेयजल का इंतजाम। खुले आसमान तले परिवार के साथ वाहन पकड़ने के लिए परेशान होना पड़ता है। बसें अक्सर ओवरब्रिज के ऊपर से चली जाती हैं।
...
शौचालयों पर लटक रहा ताला
यात्रियों की सुविधा के लिए मेंहदावल बाईपास पर पांच शौचालय बनवाए गए हैं। इसमें दो पुरुष, दो महिला और एक दिव्यांग शौचालय हैं। इनमें ताला लटका हुआ है। कारण यह है कि इसका लोकार्पण नहीं हुआ है। वर्तमान में यहां पर दुकानें सज गई हैं।
...
कोट
बस डिपो की स्थापना के लिए प्रयास जारी हैं। जमीन की तलाश की जा रही है। चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि ओवरब्रिज के नीचे से ही चलें। अन्य सुविधाओं के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम, परिवहन निगम बस्ती