{"_id":"63503fb7105b3d1d4d208075","slug":"voting-for-student-union-elections-today-tight-security-arrangements-khalilabad-news-gkp4546555166","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन
हीरालाल राम निवास स्नाकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में छात्रसंघ के चुनाव के मतदान के लिए बैरिके
- फोटो : KHALILABAD
छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
2640 मतदाता करेंगे 23 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
मतदान के लिए बनाए गए हैं आठ बूथ
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद के छात्रसंघ चुनाव के लिए 20 अक्तूबर को मतदान होगा। इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। मतदान के लिए आठ बूथ बनाए गए हैं। 2640 मतदाता 23 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में चुनाव प्रक्रिया 12 अक्तूबर से शुरू हुई। नामांकन पत्रों की वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए 10, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, महामंत्री पद के लिए तीन, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संकाय प्रतिनिधि पद के लिए चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव अधिकारी डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह ने बताया कि विभिन्न पदों के 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। बृहस्पतिवार सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। 2640 मतदाताओं में 1106 छात्र व 1534 छात्राएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि बिना प्रवेशपत्र के किसी भी छात्र-छात्रा को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतदान के बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ प्रत्याशियों ने छात्र-छात्राओं घर जाकर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
उधर, एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद छात्रसंघ चुनाव को ध्यान में रखकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए तीन बैरियर लगाए गए हैं। तीन सीओ, 10 इंस्पेक्टर, 41 सब इंस्पेक्टर मौजूद रहेंगे। तीन महिला सब इंस्पेक्टर, 130 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 25 महिला पुलिस कर्मी, दो क्यूआरटी टीम लगाई गई है। एसपी सोनम कुमार ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कानून व्यवस्था को तोड़ने की कोशिश करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।