फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Voters showed enthusiasm in the great festival of democracy

Sant Kabir Nagar News: लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

Sun, 26 May 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 26 May 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Voters showed enthusiasm in the great festival of democracy
- सुबह बूथों पर लगी रही भीड़, दिन चढ़ने के साथ रहा सन्नाटा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पहले मतदान फिर जलपान की पहल आखिरकार रंग लाई। सुबह के समय मतदाताओं ने काफी उत्साह दिखाया। बूथों पर सुबह से लंबी कतार लग गई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया और तेज धूप का असर दिखा मतदान की गति धीमी हो गई। दोपहर में तो अधिकतर बूथों पर सन्नाटा रहा। हालांकि शाम होने के बाद एक बार फिर मतदान में तेजी देखी गई।
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होने के साथ बूथों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी। सुबह के समय मतदान में तेजी बनी रही। सुबह 9 बजे तक 12.73 प्रतिशत वोटिंग हो गई थी, जबकि सुबह 11 बजे तक 27.35 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद तेज धूप के कारण मतदान की गति थोड़ी कम हो गई। बूथों पर इक्का-दुक्का लोग मतदान के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर 1 बजे तक 36.99 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके बाद तेज धूप के कारण मतदान की गति थम गई। बूथों पर सन्नाटा दिखाई दिया। दोपहर 3 बजे के आंकड़े पर गौर करें तो इन दो घंटों में करीब सात प्रतिशत ही मतदान हो सका। दोपहर तीन बजे तक कुल 43.95 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक एक-एक वोट के लिए जूझते नजर आए। बीएलओ के जरिए लोगों के घरों पर वोटर पर्ची पहुंचाई गई थी, इससे मतदाताओं को काफी राहत मिली। हालांकि जो लोग पर्ची लेकर नहीं आए थे, उन्हें बीएलओ व प्रत्याशियों के समर्थक वोटर पर्ची उपलब्ध कराते रहे। शाम होने के बाद एक बार फिर मतदान में तेजी देखने को मिली। बूथों पर महिलाएं समूह में वोट देने के लिए पहुंची तो पुरुष मतदान एक-एक कर वोट करने के लिए बूथों पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed