फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Voters' Day: Pledge to exercise voting rights

Sant Kabir Nagar News: मतदाता दिवस पर मताधिकार के प्रयोग की दिलाई गई शपथ

Mon, 26 Jan 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 26 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Voters' Day: Pledge to exercise voting rights
विकास भवन में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते डीएम-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हाल में किया गया। इस दौरान डीएम ने लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। साथ ही एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जब हम लोग 18 वर्ष के हो जाते हैं तब लोकतांत्रिक व्यवस्था में हमें वोट देने का अधिकार मिल जाता है। चाहे वह एमपी, एमएलए, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो। लोकतंत्र में मतदान दिवस को त्योहार के रूप में मनाते हैं। बीएलओ का लोकतंत्र में बहुत महत्वपूर्ण कार्य होता है। वोटर लिस्ट की शुद्धता बीएलओ के ऊपर होती है। उन्होंने कहा कि जितना शुद्ध वोटर लिस्ट होगी उतना ही अच्छा चुनाव होगा। वोट डालने के लिए हमें ही जागरूक करना है, जिससे लोग वोट डाले और दूसरों को वोट डालने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा की राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 की थीम मेरा भारत, मेरा वोट को सफल और मजबूत बनाने की दिशा में हम सबको मिल कर व्यापक स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार करना है। इस दौरान उन्होंने बूथों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक विजयंत कुमार सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, बीएसए अमित कुमार सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।

विकास भवन में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते डीएम-स्रोत सूचना

विकास भवन में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते डीएम-स्रोत सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed