{"_id":"68e9520b8c09524949036af0","slug":"voter-list-housing-issues-were-raised-in-the-chaupal-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-139623-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चौपाल में मतदाता सूची आवास के मामले उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चौपाल में मतदाता सूची आवास के मामले उठे
Sat, 11 Oct 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
पौली के रानीपुर में ्ग्राम चौपाल में फरियाद सुनते रामप्रताप राय-संवाद
रोसयाबाजार। गांव की समस्या के निराकरण के लिए जिला, ब्लॉक और तहसील कार्यालय और अधिकारियों के पास चक्कर न लगाने पड़े इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ग्राम चौपाल के माध्यम से जनता के द्वार पर जा रही है। इसी के तहत पौली ब्लाॅक के ग्राम पंचायत रानीपुर और मझौरा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
रानीपुर में ग्राम चौपाल की अध्यक्षता ग्राम पंचायत अधिकारी रामप्रताप राय ने की। इस दौरान चौपाल के समक्ष उपस्थित ग्रामीणों ने आवास, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, नाली निर्माण, मनरेगा मजदूरी, किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराया। जिसका निस्तारण मौके पर ही कराने का प्रयास किया गया। इस चौपाल में कुल 11 मामले आए। जिसका मौके पर ही निस्तारण किया गया।
इसी प्रकार मझौरा ग्राम पंचायत में चौपाल में पहुंचे एडीओ एजी दयाराम यादव ने ग्रामीणों को चौपाल संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में कुल 8 मामले आए। जिसमें राजदेव, संजय, राजेश, दिनेश, अमर, सुग्रीव के मामले का निस्तारण कराया गया। शेष के लिए सुझाव दिए। संवाद