{"_id":"65b186dc263c4b6b8904cae4","slug":"vollyball-in-vivekanad-school-khalilabad-news-t-209-1-sgkp1040-8779-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में इंटर के छात्रों ने हाईस्कूल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में इंटर के छात्रों ने हाईस्कूल को हराया
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगाड में शुरू हुई पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगाड धनघटा में बुधवार को पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद्र चौहान ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों के बीच वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें इंटर के छात्रों ने हाई स्कूल के छात्रों को 17-16 से हराकर प्रतियोगिता की पहली विजय अपने नाम कर लिया। बालिका वर्ग में खो खो और कबड्डी खेला गया। जिसका परिणाम अनियमित रहा।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बीच वॉलीबाल प्रतियोगिता की शुरुआती दौर में हाईस्कूल के छात्र कुछ देर मैच में बढ़त बढ़ाए रहे। उसके बाद इंटरमीडिएट के छात्रों ने तेज गति के साथ बाल फेंकना शुरू किया तो हाई स्कूल के छात्र पिछड़ने लगे। खेल के आखिरी चरण में रोमांचक मुकाबले में इंटरमीडिएट के छात्रों ने अपने जूनियर हाई स्कूल के छात्रों को 17-16 से पराजित करके मैच को अपने नाम कर लिया। बालिका वर्ग में कक्षा 9 और कक्षा 8 की छात्राओं के बीच कबड्डी और खो खो खेला गया। इसका परिणाम अनियमित रहा।
विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक राकेश कुमार यादव ने भी अपने संबोधन में बच्चों को उत्साहित किया। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर उत्तमचंद चौधरी, प्रधानाचार्य दीप नारायण चौधरी, राजेश यादव, अवधेश कुमार, बृजेश कुमार, ज्ञानचंद चौधरी, विजय शंकर चौधरी, कविता शर्मा, साक्षी चतुर्वेदी, मोनू कुमार, संदीप चतुर्वेदी, पूजा, विजयलक्ष्मी, उमेश यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।