फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   voating

कम मतदान वाले बूथों का कराया जाएगा सर्वे

Tue, 10 Aug 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
voating
कम मतदान वाले बूथों का कराया जाएगा सर्वे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जिन बूथों पर मतदान कम हुआ है, वहां बूथवार सर्वे कराया जाएगा। इसमें कम वोटिंग के कारणों का पता लगाया जाएगा और स्वीप एक्टिविटी बढ़ाकर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
यह निर्देश डीएम दिव्या मित्तल ने दिए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राज्य निर्वाचन आयोग के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद एनआईसी सभागार में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीप की कार्य योजना 14 अगस्त तक उपलब्ध करा दें। इसमें राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कैलेंडर को शामिल करते हुए स्वीप की कार्रवाई संपन्न कराएं। प्रत्येक कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। स्वीप के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों को आयोग की वेबसाइट पर अवश्य अपलोड किया जाए। उन्होंने प्रत्येक तहसील में स्वीप कोर कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया। अवगत कराया गया कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाता को पोस्टल बैलट की सुविधा प्रदान की जाएगी। इनसे फार्म 20 भरवाया जाएगा और पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान करने की सहमति ली जाएगी। इसके बाद ही पोस्टल बैलट दिया जाएगा। निर्देश दिया है कि निर्वाचन अधिकारी अपने क्षेत्र के वृद्ध एवं दिव्यांग व्यक्तियों की अभी से टैगिंग करा लें, जिससे मतदान के समय प्रक्रिया पूरी करके इनसे पोस्टल बैलेट से मतदान कराए जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बूथवार रणनीति बनाकर महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाएं। इसी प्रकार युवा एवं दिव्यांग मतदाताओं की संख्या भी बढ़ाई जाए। इस दौरान सीडीओ अतुल मिश्र, सभी एसडीएम, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed