{"_id":"6646698ba4d1b71e3d0c91cc","slug":"vishambhar-died-due-to-hanging-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-114566-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटकने से हुई थी विशंभर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटकने से हुई थी विशंभर की मौत
Fri, 17 May 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 17 May 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, बुधवार की सुबह गागरगाड़ गांव में घर में मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बुधवार की सुबह क्षेत्र के गागरगाड़ गांव निवासी युवक के मौत की वजह हैंगिंग यानी गला कसने से होना पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है।
गागरगाड़ गांव निवासी 32 वर्षीय विशंभर पुत्र स्वर्गीय रामप्रकाश पांडेय का शव घर के एक कमरे में छत की कुंडी में लटका मिला था। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। विशंभर छह भाइयों में से दूसरे नंबर का था। बडा भाई बाहर रहता है तो विशंभर घर पर रहकर कामकाज संभालता था।
विशंभर की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। वैवाहिक जीवन विशंभर के लिए ठीक नहीं रहा। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। जिसका परिणाम ये रहा कि पांच माह पहले पत्नी से तलाक हो गया। परिजनों और गांव के लोगों का कहना है कि विशंभर मानसिक रूप से तनाव में रहा करता था। सीओ अजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विशंभर की मौत की वजह हैंगिंग है। आखिर विशंभर ने ऐसा क्यों किया, इस पहलू पर जांच-पड़ताल की जा रही है।