फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vipin got yua padak

राज्य स्तरीय युवा संवाद में सम्मानित हुए विपिन जायसवाल

Sun, 19 Jun 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
vipin got yua padak
राज्य स्तरीय युवा पदक से सम्मानित हुए बिपिन जायसवाल।संवाद - फोटो : KHALILABAD
राज्य स्तरीय युवा संवाद में सम्मानित हुए विपिन जायसवाल
विज्ञापन

नंदौर निवासी युवा वैज्ञानिक को उप मुख्यमंत्रियों ने युवा पदक से सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। नंदौर निवासी युवा वैज्ञानिक विपिन जायसवाल को लखनऊ में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने युवा पदक से सम्मानित किया। विपिन को सम्मान मिलने पर शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

लखनऊ में रविवार को युवाओं एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमे प्रदेश के विभिन्न वर्गों से सम्मानित युवा भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नशा उन्मूलन में युवाओं की भूमिका के बारे में चर्चा हुई। इसमें नंदौर निवासी विपिन जायसवाल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के समुचित विकास के बारे में अपनी राय रखी। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर एक विज्ञान लैब का निर्माण किए जाने की मांग रखी। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अपने वैज्ञानिक नवाचार और बौद्धिक क्षमता को समाज के सामने रख सकें। उनके सुझाव को पसंद किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने उन्हें युवा पदक से सम्मानित किया। विपिन को सम्मान मिलने पर गोविंद बरनवाल, सोनू खान, धर्मेंद्र पासवान, हसन कमाल, मसकूर खान, छट्ठू प्रसाद जायसवाल, विनोद कुमार, वाल्मीकि बरनवाल, बरकतुल्लाह अंसारी ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed