फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Violation of standards in cook selection, BEO accused of bribery

Sant Kabir Nagar News: रसोइया चयन में मानक का उल्लंघन, बीईओ पर घूस का आरोप

Sat, 31 Aug 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 31 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Violation of standards in cook selection, BEO accused of bribery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धनघटा। हैंसर बाजार में मानक को दरकिनार कर रसोइया चयन का मामला सामने आया है। जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज की गई शिकायत में बीईओ पर रसोइया चयन में घूस लेने का भी आरोप लगाया गया।
क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय प्रजापतिपुर में बच्चों को दोपहर का भोजन बनाने के लिए चार रसोइयों की तैनाती की गई। लेकिन विद्यालय पर बच्चों की संख्या घटने के बाद रसोइयों की छंटनी की गई। इस प्रक्रिया में मानक को नजरअंदाज करते हुए रसोइया सोना देवी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। सोना देवी ने पोर्टल पर दर्ज शिकायत में बताया कि चार रसोइयों में पाल्य ही विद्यालय में पढ़ते है। बाकी तीन रसोइयों के पाल्य विद्यालय में नहीं पढ़ते। नियमानुसार जिनके पाल्य विद्यालय में पढ़ते हो उसी घर की महिला को रसोइया में चयन किया जाता है।
विज्ञापन


इस मामले में बीएसए ने बीईओ को जांच सौंप दी। रसोईया सोना देवी ने बताया कि इसकी शिकायत जब बीईओ से की तो उन्होंने 5 हजार रुपये घूस देने की मांग कर डाली। सोना देवी ने आर्थिक स्थित का हवाला भी दिया। लेकिन उसके बाद भी मुझे रसोइया से बाहर कर दिया गया। रसोइया ने आरोप लगाया है कि घूस न देने के कारण उसका चयन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बीईओ हैंसर महेंद्र प्रसाद ने बताया कि रसोइया चयन प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान की सहमति से होता है। चयन में मेरी कोई भूमिका नहीं होती। रुपये की मांग का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed