फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vinod Ktacha village Kotedar

कठैचा गांव के कोटेदार बने विनोद

Sun, 05 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 05 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Vinod Ktacha village Kotedar
खुली बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र ग्राम पंचायत कठैचा के प्राथमिक  विद्यालय तिलठा में शनिवार को ग्राम प्रधान हुबराज की अध्यक्षता में कोटेदार के चयन के लिए खुली बैठक हुई। प्रभारी एडीओ पंचायत की देख रेख में आयोजित इस बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से तिलठा गांव के विनोद कुमार यादव को गांव का कोटेदार चुना। 
विज्ञापन

 ग्राम पंचायत कठैचा के कोटेदार पर ग्राम प्रधान हुबराज यादव ने खाद्यान वितरण में धाधली का आरोप लगाते हुए एसडीएम धनघटा को शिकायती पत्र सौंपा था। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार की जांच में ग्राम प्रधान द्वारा लगाए गए आरोप सत्य मिला। कोटे को निरस्त कर दिया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने सर्व सम्मति से तिलठा गांव के विनोद कुमार पुत्र रामसावर यादव को कठैचा गांव का नया कोटेदार चुना। इस दौरान किसी अन्य उम्मीदवार ने अपनी उम्मीदवारी नहीं पेश किया। इस अवसर पर प्रभारी एडीओ आईएसबी/पंचायत सचिव इंद्रेश यादव, अमरनाथ यादव, रामदरश यादव, नागेश गुप्ता, जगरनाथ, रमेश, भालचंद यादव, बजरंगी यादव, रणजीत यादव, रघ्घू, रामकरन यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed