{"_id":"63138e8477be7a46f839846e","slug":"vinod-found-state-teacher-award-khalilabad-news-gkp449280168","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार
विज्ञापन
विनोद कुमार पांडेय,शिक्षक।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनोद को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार
- शिक्षक दिवस पांच सितंबर को किया जाएगा सम्मानित
- पौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बछईपुर में है तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बछईपुर के सहायक अध्यापक विनोद कुमार पांडेय को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय चयन समिति के समक्ष प्रस्तुतीकरण व साक्षात्कार के पश्चात उनका चयन हुआ है। शिक्षक दिवस के दिन उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
सहायक अध्यापक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि निरंतर नामांकन वृद्धि, नवाचार, सामुदायिक सहभागिता, जन संपर्क अभियान, शत प्रतिशत उपस्थिति मिशन, आईसीटी का प्रयोग, शिक्षकों को प्रेरित करने के लिए शिक्षक संकुल पद का निर्वहन, स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम का संचालन व शून्य निवेश नवाचार आदि कार्यों के द्वारा अभिभावकों व समाज को प्रेरित करने का कार्य किया है।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश के लिए ऑडियो बुक निर्माण में चयन हुआ है। उनके ऑडियो को एससीईआरटी के पॉडकास्ट चैनल व पोर्टल पर प्रसारित किया गया। जिसने कोरोना काल में बच्चों व अध्यापकों के शिक्षण सहायक सामग्री के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन
उनको पुरस्कार मिलने पर बीएसए अतुल कुमार तिवारी, प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी, राज्य शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी, केसी सिंह, अमरेश चौधरी, अभिषेक श्रीवास्तव, सुरेश मौर्य, ओम प्रकाश यादव, सुयेब अहमद, दिनेश शुक्ल आदि ने बधाई दी है।
इन पुरस्कारों में हुुए हैं सम्मानित
विनोद कुमार पांडेय को तृतीय राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता, एडू लीडर्स यू पी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा 120 से अधिक प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों से सम्मानित हो चुके हैं। जनपद स्तर पर नामांकन वृद्धि के लिए भी उनको सम्मान मिला है। ऑपरेशन कायाकल्प योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए, ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी सम्मानित हो चुके हैं। शैक्षिक समागम प्रयागराज में भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।