फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   villages for tour officials - DM

गोद लिए गांवों में भ्रमण करें अधिकारी- डीएम

Sun, 04 Nov 2018 12:04 AM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Sun, 04 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
villages for tour officials - DM
गोद लिए गांवों में भ्रमण करें अधिकारी- डीएम - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। जिले को कुपोषण मुुक्त कराने के लिए गोद लिए गए गांवों में 12 नवंबर को विशेष अभियान चलेगा। उस दिन दोपहर बाद अधिकारी स्थिति की समीक्षा करेंगे और रिपोर्ट डीएम को देंगे।  शौचालयों का मास्टर रजिस्टर भी 15 नवंबर तक तैयार कर लेना है।   यह निर्देश डीएम भूपेंद्र एस चैधरी ने दिए। 
विज्ञापन

डीएम शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लाल श्रेणी के प्रत्येक बच्चों के घर अधिकारी जाएंगे और उनके अभिभावक से मिलेंगे। जांच के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे और लाल श्रेणी के बच्चों की सूची तैयार रखेंगे। अधिकारी अभिभावक से मिलकर बच्चे को कुपोषण मुक्त करने के लिए आवश्यक सुझाव देंगे। अति कुपोषित बच्चों को जिला पोषण केंद्र में स्वास्थ्य लाभ के लिए भिजवाएंगे। अल्पसंख्यक बहुल गांवों में 28 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए एक सप्ताह में भूमि प्रस्तावित करने के भी निर्देश दिए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केेंद्रों में पंजीकृत बच्चों का आधार कार्ड बनवाया जा रहा है। अभी 48000 बच्चों का आधारकार्ड बनना शेष है। डीपीआरओ ने बताया कि 1566 गांवों को ओडीएफ बनाने का प्रस्ताव प्राप्त हो गया है। डीएम ने निर्देश दिए कि 15 नवंबर तक मास्टर रजिस्टर तैयार कराएं, जिसमें स्वयं द्वारा निर्मित, निर्मल भारत अभियान तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्मित शौचालय का अलग-अलग विवरण अंकित किया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में इस वर्ष 258 स्वयं सहायता समूह गठित किया जाना है जिसके सापेक्ष अभी 123 समूह गठित किया है। डीएम ने निर्देश दिए कि शेष स्वयं सहायता समूहों का इस माह गठन करा लें। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में छह में से पांच सड़कों का निर्माण पूरा हो गया है। सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना में 67 आवास का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी निर्माणाधीन आवास के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है। इसे शीघ्र ही लाभार्थियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। बैठक में प्रभारी सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल, डीडीओ रविंद्र सिंह, एनके सिंह, शिव कुमार ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed