फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers protested against the occupation of barren land

Sant Kabir Nagar News: बंजर जमीन पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 31 May 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 31 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested against the occupation of barren land
रमजंगला में लेखपाल और ग्राम प्रधान के ​खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण 
रोसयाबाजार। हैंसर ब्लाक के रमजंगला में बंजर जमीन पर किये जा रहे अवैध कब्जे के खिलाफ शनिवार को दर्जनों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व हल्का लेखपाल की मिली भगत से बंजर जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि हल्का लेखपाल को यदि नहीं हटाया गया तो मौके पर मौजूद बंजर जमीन सुरक्षित नहीं रह सकती।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण विनोद निषाद, महेश निषाद, पाचू निषाद, अवधेश यादव, राजेश निषाद, जितेंद्र निषाद, विश्वनाथ निषाद, राम ललित निषाद, चिरकुट निषाद, राधे गोड़िया, सत्येंद्र यादव, चंदन निषाद, रमाकांत, त्रिलोकी, विश्वनाथ, जितेंद्र आदि ने आरोप लगाया कि ग्राम रमजंगला में दस वर्ष पूर्व बाढ़ में उजड़े लोगों को बसाने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा प्रत्येक परिवार को डेढ़ विसवा जमीन दी गई थी। उक्त जमीनों पर 112 घर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ हल्का लेखपाल और प्रधान प्रतिनिधि की मिली भगत से गांव में मौजूद अतिरिक्त बंजर की जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य में ग्रामीणों ने धन उगाही का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि हल्का लेखपाल की मनमानी से गलत तरीके से बंजर की जमीन पर कब्जा कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम धनघटा से हल्का लेखपाल को शीघ्र हटाने के साथ ही पूरे मामले के जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed