फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers protest over poor road conditions

Sant Kabir Nagar News: सड़क खराब होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 30 Oct 2026 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest over poor road conditions
महुली। नाथनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नोक्ता के टोला चंद्ररौटी स्थित दलित बस्ती में बदहाल सड़क होने पर शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। छह माह से सड़क की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ब्लॉक कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक पर विकास कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि जल्द निर्माण शुरू नहीं हुआ तो ब्लॉक से जिला मुख्यालय तक आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बस्ती में जाने के लिए एकमात्र सड़क है, जिसकी एक दशक से मरम्मत नहीं हुई है। बरसात और नालियों के पानी से सड़क जगह-जगह धंस गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों और प्रधान चक्रधारी द्वारा कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। प्रधान ने बताया कि पंचायत के खाते में राज्य वित्त का पैसा होने के बाद भी सचिव, एडीओ पंचायत और टीए फाइल नहीं बना रहे हैं और न ही मौका मुआयना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सचिव पर गांव में न आने और आवास आवंटन में कमीशनखोरी का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीओ पंचायत सतीश चंद्र कुशवाहा ने बताया कि मौके पर सचिव को भेजकर स्थिति देखी जाएगी और जरूरत के हिसाब से जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। प्रदर्शन मेंभवानी भीख, गोविंद, इंद्रमणि, कृष्ण किंदर, हरिराम, शंकर, विजय, बहादुर, राममिलन, हरिश्चंद्र, विजय बहादुर, मुन्नीलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed