फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers of Gholwa struggling with low voltage, appeal to DM

Sant Kabir Nagar News: लो-वोल्टेज से जुझ रहे घोलवा के ग्रामीण, डीएम से लगाई गुहार

Fri, 30 Aug 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 30 Aug 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Gholwa struggling with low voltage, appeal to DM
- विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर से संचालित होता है घोलवा गांव में विद्युत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत भीटी माफी के राजस्व गांव घोलवा के ग्रामीण विद्युत कनेक्शन लेने के बाद भी लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे है। घरों में लगे बल्ब टिमटिमाते तो है। लेकिन उसके प्रकाश का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के अलावा विधायक से गुहार लगा चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब सीएम से गुहार लगाई है।


घोलवा गांव निवासी विनोद कुमार, रामबुझारत, ब्रह्मदेव, मोहित कुमार, श्याम जी, सुरेश चंद, सुरत यादव, सतीराम, परमात्मा, धर्मराज आदि ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियन्ता, विधायक गणेश चौहान व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को भेजें पत्र में लिखा है कि सभी लोगों की दशक से विद्युत कनेक्शनधारी है। वर्तमान समय में उपकेंद्र हरिहरपुर से उनके गांव के विद्युत सप्लाई की जाती है। गांव के लोगों को सुचारू रूप से बिजली नहीं मिलती है। जब विद्युत आती है तब वोल्टेज इतना कम होता है कि बल्ब भी ठीक से नहीं जलता है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस ट्रांसफार्मर से उनके गांव में विद्युत सप्लाई होता है उसकी क्षमता बहुत कम है। ग्रामीणों ने इससे निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed