{"_id":"67548efca1f6725eec036b9f","slug":"villagers-demonstrated-demanding-to-raise-the-road-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125086-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क ऊंची करने की मांग ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क ऊंची करने की मांग ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sat, 07 Dec 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। विकास खंड नाथनगर क्षेत्र के महुली से बारीडीहा जाने वाला मार्ग महुली कस्बा स्थित दक्षिण चौराहा पर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। सड़क को ऊंचा करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्हाेंने कहा कि सड़क मरम्मत कार्य तभी होने दिया जाएगा, जब इसे ऊंचा किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण गिरीश मिश्र, नर्सिंग मिश्र, मनोज कुमार, मैनुद्दीन, रामदयाल, अरशद अली, नसरुद्दीन, चुन्नू खान, शिवनाथ, हरिश्चंद्र का कहना है कि महुली कस्बे के दक्षिण चौराहे (आरसीसी) से बारीडीहा मोड (ब्राह्मण मुहल्ला) तक लगभग 400 मीटर सड़क में गड्ढा होने से पानी इकट्ठा हो जा रहा है। इससे रास्ते पर आवागमन दुश्वार हो जाता है। वर्तमान में सड़क की मरम्मत हो रही है। इसी के साथ 400 मीटर सड़क को ऊंचा किया जाए। वरना सड़क बनाने का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा। ग्रामीण कहना है कि ठेकेदार की ओर से सड़क पर वहीं मामूली गिट्टी डालकर सड़क बनाना चाह रहे हैं, जिससे सड़क पर पानी जमने की समस्या दूर नहीं होगी। ग्रामीणों ने सड़क को और ऊंचा करके पेंटिंग करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कस्बे में स्थित सड़क को मरम्मत के दौरान ऊंचा नहीं किया गया तो वह धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।