फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers are troubled by the terror of monkeys, who bite and injure an innocent child.

Sant Kabir Nagar News: बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, मासूम को काट कर किया घायल

Wed, 05 Aug 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers are troubled by the terror of monkeys, who bite and injure an innocent child.
सांथा। क्षेत्र में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बंदर राहगीरों और बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं। सांथा में बुधवार की शाम घर के पीछे खेल रही मासूम बच्ची पर बंदर ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

सांथा निवासी कुमारी प्राचीन मद्धेशिया बुधवार की शाम अपने घर के पीछे खेल रही थी। इसी दौरान बंदरों के एक झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। जब तक बच्ची कुछ समझ पाती, एक बंदर ने उसके पैर में काट लिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन दौड़े, जिन्हें देखकर बंदर भाग गया। घायल बच्ची को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। बंदरों की बढ़ती संख्या और उनके आक्रामक व्यवहार से सांथा, गनवरिया, धोबहां, लोहरसन और आसपास के गांवों के लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण राजकुमार, राजू, नवीन, संजय, दीनानाथ आदि ने बताया कि बंदर अब घरों के अंदर घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं और छतों पर चढ़ना भी दूभर कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से इस समस्या का संज्ञान लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बंदरों को पकड़कर जंगल में नहीं छोड़ा गया तो भविष्य में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed