फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers angry over waterlogging in potholes on the road staged a protest

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर बने गड्ढे में जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 22 Aug 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 22 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over waterlogging in potholes on the road staged a protest
जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते कठैचा के ग्रामीण
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कठैचा के उत्तर तरफ लगभग सौ घरों को जोड़ने के लिए बनी सड़क अधूरी छोड़ दी गई है। जिसके चलते मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से जलभराव हो गया है। नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गांव में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अमरनाथ यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण सुरेश चौधरी, धनपत यादव, राम करन यादव, रामानुजन यादव, राजमन यादव, धर्मेन्द्र कनौजियास विक्रम कनौजिया, बैजनाथ कनौजिया, कृष्ण चंद यादव, रामचेत यादव, रामकेश यादव, रामलाल यादव, रामअचल यादव, रमेश यादव, रामकुमार यादव, महेंद्र यादव आदि का कहना था कि गांव से निकलने के लिए खराब रास्ता बड़ी समस्या बन गई है। सीसी रोड सड़क काफी पहले बनी थी। लेकिन अधूरा कार्य कराकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

इसके चलते उक्त सड़क मिट्टी होने के चलते जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है।
इस संबंध में बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। फिर भी पंचायत सचिव से जांच कराकर आवश्यक कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed