फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Village secretaries posted in 12 gram panchayats

Sant Kabir Nagar News: 12 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिव की हुई तैनाती

Fri, 07 Jun 2024 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 07 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Village secretaries posted in 12 gram panchayats
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां के 12 ग्राम पंचायत में रिक्त चल रहे ग्राम सचिवों की तैनाती डीपीआरओ ने डीएम के अनुमोदन से कर दिया है। अब इन गांवों में सचिव की तैनाती होने से विकास कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन


ग्राम सचिव योगेन्द्र कुमार गौड़ के निलंबित होने से एक माह से गांव में ग्राम सचिव पद रिक्त चल रहा था। इससे गांव के विकास कार्य ठप थे। डीएम के अनुमोदन पर डीपीआरओ ने रिक्त चल ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवों की तैनाती की। एडीओ पंचायत सेमरियावां मईनुददीन सिद्दीकी ने बताया कि तीन क्लस्टर के 12 गांवों में दो ग्राम सचिवों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बिगरामीर क्लस्टर के गांव बढ़यामाफी, बिगरा अव्वल, बिगरामीर और बुढ़ाननगर क्लस्टर के गांव हड़हा, महुआरी, पुरवा, बुढ़ाननगर में ग्राम सचिव शिवमूरत मौर्य को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह सैथवलिया-सुटेहरा क्लस्टर के गांव बन्नी, कोइलसा, मूड़ाडीहाखुर्द, सैथवलिया- सुटेहरा, सेहुड़ा में ग्राम सचिव देव प्रताप सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डीपीआरओ ने तत्काल प्रभाव से प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed