{"_id":"6765bf0e81e9d3c127031154","slug":"vikas-stood-first-and-atul-stood-second-in-cross-country-race-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125837-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: क्राॅस कंट्री रेस में विकास प्रथम तो अतुल रहे द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: क्राॅस कंट्री रेस में विकास प्रथम तो अतुल रहे द्वितीय
Sat, 21 Dec 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय क्राॅस कंट्री रेस बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कुल 86 खिलाड़ी दौड़ में शामिल है। विजेता खिलाड़ियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
क्राॅस कंट्री रेस को हरी झंडी सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने दिखाकर रवाना किया। रेस में विकास प्रथम, अतुल द्वितीय और सूरज कुमार चौरसिया तीसरे स्थान पर रहे। इन सभी को सीडीओ ने पुरस्कृत किया। इसके साथ ही सांत्वना पुरस्कार में वेद पाल प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय और सत्यम विश्वकर्मा तीसरे पर रहे। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने कहाकि खेल में कोई हारता है तो कोई जीतता है। ऐसे में हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। उसे अगली प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर उसमें सफलता हासिल करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला वालीबाॅल संघ के सचिव चंद्रबली यादव, जिला फुटबाॅल संघ के सचिव डाॅ. विद्युत विश्वास, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश प्रसाद, विमलेश धु्रव हैंडबाल प्रशिक्षक, यादवेंद्र यादव कुश्ती प्रशिक्षक, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।