फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vidhiyani-Railway Station road is being made pothole free

Sant Kabir Nagar News: गड्ढा मुक्त कराया जा रहा विधियानी-रेलवे स्टेशन मार्ग

Sat, 19 Jul 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 19 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Vidhiyani-Railway Station road is being made pothole free
संतकबीरनगर। शहर के विधियानी मोड से रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क को गड्ढा मुक्त किए जाने का कार्य शुरू कराया गया है। इससे लोगों को आने-जाने में होने वाली दुश्वारियां कम होने की उम्मीद है। हालांकि इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अभी तक बजट की स्वीकृति नही मिल सकी है।
विज्ञापन

खलीलाबाद के विधियानी मोड से रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। सड़क टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है। जिससे सड़क और गड्ढे का अंतर कर पाना मुश्किल हो जाता है। यह शहर का प्रमुख मार्ग है, जिससे होकर बड़े वाहन भी धनघटा की तरफ आते-जाते हैं। इस सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए करीब चार करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है, लेकिन अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व शहरवासियों ने सड़क पर धान की रोपाई की थी और डीएम सड़क की मरम्मत के लिए ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए कार्य शुरू कराया है। सड़क पर गिट्टी मोरंग मिलाकर डाली जा रही है। जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि जब तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं हो रहा है तब तक लोगों को राहत देने के लिए सड़क के गड्ढों को भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed