फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   video viral of bdc members

सदस्यों को बंधक बनाए जाने का वीडियो वायरल

Fri, 09 Jul 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
video viral of bdc members
सदस्यों को बंधक बनाए जाने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

लखनऊ के एक होटल में रोका गया है, दुर्व्यवहार की भी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर/बेलहर। विकास खंड बेलहर कला के कुछ बीडीसी सदस्यों के अपहरण किए जाने का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जबकि एक महिला बीडीसी सदस्य ने अपने पति को घर से जबरिया गाडी में बैठा कर उठा ले जाने का आरोप एक प्रत्याशी के समर्थकों पर मढ़ा है। उसने पुलिस को तहरीर दिए जाने बात की बात बताई है।

वायरल वीडियो में कहा गया है कि वे लोग बेलहर क्षेत्र के निवासी हैं और बीडीसी सदस्य हैं। उनकी संख्या करीब 30- 35 है। उन लोगों का अपहरण कर लिया गया है और लखनऊ के एक होटल में रोका गया है। उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है और खाने-पीने को नहीं दिया जा रहा है। उसी में एक सदस्य ने कहा है कि उसे दो दिन से बुखार है, लेकिन दवा तक नहीं मिल रही है। इधर, मंझरिया पठान निवासी बीडीसी सदस्य चंद्रावती का आरोप है कि कुछ लोग उसके घर आए और उसके पति को जबरिया गाड़ी में बैठा कर उठा ले गए। वायरल हुए वीडियो में पता चला है कि उसके पति को कुछ सदस्यों के साथ लखनऊ ले जाया गया है, जहां एक होटल में ठहराया गया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर पति और अन्य सदस्यों को मुक्त कराने की मांग की। एसओ बेलहर रणविजय सिंह ने तहरीर मिलने से इन्कार किया। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed