फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   victory prashant bronze in wrestling

जोगीडीहा के रहने वाले प्रशांत ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक

Fri, 11 Mar 2022 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
victory prashant bronze in wrestling
जोगीडीहा के रहने वाले प्रशांत ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन

- खेलो इंडिया गेम 2022 के लिए भी प्रशांत का हुआ है चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
तिघरा/बखिरा। बघौली क्षेत्र के जोगीडीहा के रहने वाले दीप नरायण पटेल के 22 पुत्र प्रशांत पटेल ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। यह आयोजन चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी (हरियाणा) में हुआ है।

7 से दस मार्च तक चलने वाला 63 किलोग्राम ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में प्रशांत का मुकाबला कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों से हुआ था। जिसमें प्रशात ने कांस्य पदक पर कब्जा किया था। प्रशांत ने बताया तीन बार सीनियर उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, एक बार जूनियर उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, सब जूनियर उत्तर प्रदेश कुश्ती में गोल्ड मेडल व ऑल इडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती में सिल्वर मेडल हासिल कर चुके हैं। प्रशांत ने कहा कि कांस्य पदक प्राप्त करने के बाद उनका चयन अप्रैल 2022 में कर्नाटक में होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में हुआ है। प्रशांत की जीत से जोगीडीहा गांव में बघौली के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह ने उनके परिजनों को बधाई देकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान राम नगीना सिंह, सुशील चौधरी, गुड्डू चौधरी, दिग्विजय सिंह, नंदलाल चौधरी, बाल रूप कन्नौजिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed