{"_id":"64b8291a85bc08199a077c46","slug":"victims-of-fraud-while-earning-money-sitting-at-home-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-496-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घर बैठे कमाई के चक्कर में हुए ठगी के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घर बैठे कमाई के चक्कर में हुए ठगी के शिकार
Wed, 19 Jul 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। घर बैठे पेंसिल पैकिंग के विज्ञापन को देखकर पीड़ित चचेरे भाई- बहनों ने संपर्क किया और ठगी के शिकार हो गए।
दुघरा निवासी दयाशंकर राय का आरोप है कि आठ मई 2023 को उसके बेटे श्रेयांश राय को सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन दिखा। जिसमें घर वैठे पेंसिल पैकिग का विवरण दिया गया था । उसके बेटे के जरिये दिए गए मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया गया । जिसके उपरांत उसके बड़े भाई की पुत्री सुप्रिया राय के जरिये रजिस्ट्रेशन फ्री और अन्य खर्चे के नाम पर करीब 13,319 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया। सारे ट्रांजक्शन का विवरण कंपनी के नंबर पर भेजी गई । वादे के अनुरूप कंपनी के जरिये कोई सामान या पैकेट नहीं उपलब्ध कराया गया । बाद में फ्राड की आंशका होने पर उसके घर के दोनों बच्चे परेशान हो गए।
विज्ञापन के लोगों से सम्पर्क करने पर वह क्राइम ब्रांच में शिकायत की धमकी दे रहे थे । पैसा वापस करने के लिए अतिरिक्त पैसे की मांग कर रहे हैं । पता पूछने पर बताते हैं कि ये लोग धौलाकुआं दिल्ली से बात कर रहे हैं और एक पेंसिल कंपनी के लिए काम करते है। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में अज्ञात में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। संवाद