{"_id":"6a4bf74e7d137e498a055c74","slug":"vicious-demander-of-extortion-from-former-chairman-arrested-khalilabad-news-c-7-hsr1003-1376869-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पूर्व चेयरमैन से रंगदारी मांगने वाला शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पूर्व चेयरमैन से रंगदारी मांगने वाला शातिर गिरफ्तार
Tue, 07 Jul 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले की लालगंज पुलिस ने तमंचा दिखाकर रंगदारी मांगने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी अभिनव पाल उर्फ विनय पाल के रूप में हुई है। उसके पास से एक अदद देशी कट्टा 12 बोर, एक अदद कारतूस 12 बोर, काले रंग की पल्सर बाइक और दो सौ रुपये नकद बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष लालगंज विनय पाठक ने बताया कि आरोपी संतकबीरनगर जिले के हरिहरपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पर रुपये लेकर पूर्व में हमला कर चुका है। इस मामले में वह वांछित भी चल रहा था। वह कट्टा दिखाकर अक्सर लोगों से रंगदारी मांगता रहता है। उसके भय से क्षेत्र के लोग सहमे रहते हैं। उसके खिलाफ जिले के नगर, लालगंज और संतकबीरनगर के महुली थाना में कुल नौ आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश काफी दिनों से कर रही थी। बुधवार को उसे थाना क्षेत्र के शोभनापार मोड़ के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद