फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vending zone starts coming apart right after construction; shops could not be shifted.

Sant Kabir Nagar News: बनने के साथ उखड़ने लगा वेंडिंग जोन, नहीं शिफ्ट हो सकीं दुकानें

Wed, 09 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Vending zone starts coming apart right after construction; shops could not be shifted.
शुगर मिल के पास वेडिंग जोन में लगी कुर्सिया जर्जर हो गई-संवाद
संतकबीरनगर। शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन की पहल पर शुगर मिल चौराहे से एचआरपीजी कॉलेज तक वेंडिंग जाेन का निर्माण कराया गया। मंशा थी कि पटरी के दुकानदाराें व ठेली वालों को यहां शिफ्ट किया जाए लेकिन ऐसा अभी तक हो नहीं पाया है।
विज्ञापन

इसके निर्माण पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए गए लेकिन अब तक दुकानें शिफ्ट नहीं की गईं। वर्तमान में वेंडिंग जोन का निर्माण उखड़ने लगा है। कहीं बेंच टूट गई है तो कहीं पिलर उखड़ गए हैं। साथ ही झाड़ झंखाड़ उग आए हैं। इससे प्रशासन की मंशा पर पानी फिर रहा है। खलीलाबाद शहर के शुगर मिल से एचआरपीजी कॉलेज तक वेंडिंग जोन बनवाया गया है। इसे बने करीब एक साल से अधिक का समय बीत गया, लेकिन वेंडिंग जोन में दुकानें शिफ्ट नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

इसके चलते शहर के विभिन्न क्षेत्राें में सड़क की पटरियों पर ही दुकानें लग रहीं हैं। जहां थोड़ी जगह बची है वहां ठेली वालों का कब्जा है। ऐसे में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि शहर की पुरानी सब्जी मंडी, नेहरू चौक, गोलाबाजार, स्टेशन रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क की पटरियों पर दुकानें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कुछ दुकानदारों ने स्थायी रूप से अतिक्रमण कर रखा है। इससे शहर में आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके साथ ही कई स्थानों पर ठेले वाले शाम होते ही दुकानें लगा ले रहे हैं। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
इस समस्या के निदान के लिए प्रशासन ने पहल की थी और एडीएम और ईओ की मौजूदगी में व्यापारियों के साथ बैठक कर दुकानों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने पर सहमति भी बनाई गई थी लेकिन दुकानें शिफ्ट न होने से समस्या का निदान नहीं हो सका है। हालांकि चाय-पान आदि के कुछ दुकानदारों ने खुद से ही दुकानें खोल ली हैं।
शहर के निवासी प्रमोद कुमार, राकेश कुमार आदि ने बताया कि वेंडिंग जोन में दुकानें शिफ्ट करने की योजना पर अमल हुआ होता तो काफी हद तक समस्या दूर हो सकती थी लेकिन दुकानें शिफ्ट न होने से समस्या बनी हुई है।
0000000000000000
सड़क पर खड़े हो रहे वाहनों से बढ़ी परेशानी
शहर में जाम की समस्या दूर करने के लिए हुई पहल पर अमल न होने से लोग सड़क पर वाहन खड़ा कर रहे हैं, जिससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। हालांकि पुरानी तहसील परिसर में स्मार्ट वाहन पार्किंग का निर्माण कराए जाने की योजना है। इसके लिए शासन से मंजूरी मिलने के साथ ही बजट भी मिल चुका है लेकिन जमीन का पेच फंसा होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। वजह यह है कि जमीन राजस्व विभाग की है और इसका हस्तांतरण होना है। इसके लिए अभी प्रक्रिया चल रही है।

00000000000000000000
शहर के शुगर मिल से एचआरपीजी कॉलेज तक वेडिंग जोन बनाया गया है। यहां पटरी व ठेले वालों को शिफ्ट किए जाने की योजना है। इधर जल निगम ने पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई कराई, जिससे शिफ्ट होने में विलंब हुआ है। बरसात बाद दुकानों को वेडिंग जोन में शिफ्ट करा दिया जाएगा।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed