Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vehicles without tracking devices to face fines starting in January

Sant Kabir Nagar News: बिना ट्रैकिंग डिवाइस वाहन, जनवरी से लगेगा जुर्माना

Thu, 12 Nov 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Vehicles without tracking devices to face fines starting in January
संतकबीरनगर। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित बनाने और आपात स्थिति में वाहनों की लोकेशन तत्काल पता लगाने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। रोडवेज और निजी बसों के साथ टैक्सी, ऑटो तथा स्कूल वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। जनवरी से इस नियम का पालन न करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ अभियान चलाकर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद विभाग ने वाहन स्वामियों को पहले ही डिवाइस लगवाने के लिए निर्देशित किया था। इसके बावजूद जिले में बड़ी संख्या में वाहन ऐसे हैं, जिनमें अभी तक ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगवाई गई है। विभाग अब जनवरी से इस व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतने की तैयारी में है। बिना ट्रैकिंग डिवाइस के संचालित होने वाले वाहनों के स्वामियों से नियमानुसार जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

वीएलटीडी लगने से दुर्घटना, आपात स्थिति या छेड़खानी जैसी घटनाओं के दौरान वाहन की लोकेशन तत्काल पता चल सकेगी। इससे पुलिस और परिवहन विभाग के नियंत्रण कक्ष को आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। साथ ही यात्रियों को समय पर सुरक्षा सहायता उपलब्ध कराने में भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग के अनुसार सार्वजनिक परिवहन के तहत आने वाले वाहनों में डिवाइस लगाना जरूरी है। इसके लिए वाहन स्वामियों को पर्याप्त समय दिया गया है। बावजूद इसके कई वाहन संचालक इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। रोडवेज की कई बसों में पहले से लगे ट्रैकिंग डिवाइस खराब होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। वहीं बड़ी संख्या में निजी वाहनों में भी यह उपकरण नहीं लगाया गया है।

----------
जनवरी से जांच अभियान चलाकर नियमों का पालन कराया जाएगा। ऐसे में वाहन स्वामियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने वाहनों में मानक के अनुरूप ट्रैकिंग डिवाइस लगवा लें, ताकि कार्रवाई और जुर्माने से बचने के साथ यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।
-प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed