फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vehicle safety committees to be formed at the school level; every driver to undergo verification.

Sant Kabir Nagar News: स्कूल स्तर पर बनेगी वाहन सुरक्षा समिति, हर चालक का होगा सत्यापन

Mon, 14 Sep 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Vehicle safety committees to be formed at the school level; every driver to undergo verification.
संतकबीरनगर। जिले के स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था अब स्कूल स्तर पर गठित समिति के जिम्मे होगी। समिति स्कूली वाहनों के संचालन, चालकों के सत्यापन और सुरक्षा मानकों के अनुपालन की निगरानी करेगी। इसमें स्कूल प्रबंधन के प्रतिनिधि के अलावा जिलाधिकारी की ओर से नामित अधिकारी, अभिभावकों के प्रतिनिधि, संबंधित थाने और चौकी के प्रभारी और बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन

समिति का मुख्य उद्देश्य स्कूली वाहनों से आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा। स्कूलों में संचालित बस, वैन और अन्य वाहनों की स्थिति, उनके जरूरी दस्तावेज और चालकों से संबंधित अभिलेखों की नियमित जांच की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जा सकेगी। स्कूल वाहन चलाने वाले प्रत्येक चालक का पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। उसकी पहचान, पृष्ठभूमि और संबंधित अभिलेखों की जांच के बाद ही उसे बच्चों को ले जाने वाले वाहन की जिम्मेदारी देने पर जोर रहेगा। इससे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले या अपूर्ण सत्यापन वाले चालकों के वाहन संचालन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

समिति में अभिभावकों के प्रतिनिधियों को शामिल किए जाने से बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में उनकी सीधी भागीदारी होगी। वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, चालक की लापरवाही, तेज गति या अन्य सुरक्षा संबंधी शिकायतों को समिति के सामने रखा जा सकेगा। पुलिस और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों की मौजूदगी से स्कूलों और वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था की संयुक्त निगरानी होगी। थाने और चौकी के प्रभारी स्थानीय स्तर पर वाहन संचालन से जुड़े सुरक्षा पहलुओं पर नजर रखेंगे। वहीं शिक्षा विभाग स्कूल प्रबंधन की ओर से निर्धारित नियमों के अनुपालन की निगरानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूलों को रखना होगा पूरा रिकॉर्ड
स्कूल प्रबंधन को अपने यहां संचालित सभी वाहनों और चालकों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखना होगा। वाहन के जरूरी कागजात, चालक के सत्यापन और सुरक्षा मानकों के अनुपालन से संबंधित जानकारी उपलब्ध रखनी होगी। समिति समय-समय पर इसकी समीक्षा करेगी। किसी वाहन या चालक में कमी मिलने पर उसे दूर कराने की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रबंधन की होगी।

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी इस व्यवस्था पर सहमति बनी थी। उच्चाधिकारियों से मिले आदेश के संबंध में सभी स्कूल प्रबंधकों को सूचित कर दिया गया है। स्कूल प्रबंधकों को आदेश का अनुपालन करते हुए समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
- प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed