{"_id":"5dcd7cdd8ebc3e55061a8fd1","slug":"vehicle-found-in-emergency-gate-nodal-officer-unhappy-khalilabad-news-gkp3292366166","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी के सामने वाहन खड़ा देख जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी के सामने वाहन खड़ा देख जताई नाराजगी
विज्ञापन
जिलाअस्पताल परिसर का निरीक्षण करते नोड्ल अधिकारी और उनके सामने खडी बाइक।
- फोटो : KHALILABAD
इमरजेंसी के सामने वाहन खड़ा देख जताई नाराजगी
- नोडल अफसर ने पार्किंग स्थल बनाए जाने का सीएमओ को दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। प्रमुख सचिव होमगार्ड एवं जिले के नोडल अफसर अनिल कुमार द्वितीय ने दूसरे दिन गुरुवार को संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के मुख्य गेट और इमरजेंसी गेट पर दो पहिया वाहनों को खड़ा देख नाराजगी जताई। सीएमओ को निर्देश दिया कि वाहन स्टैंड बनवाए। इसके बाद आयुष्मान भारत योजना के तहत संचालित गतिविधियां देखी। साथ ही अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निर्माण की गति बेहद सुस्त देख कर नाराजगी जताई और कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम को काम में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। इसी के साथ आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत भुजैनी में संचालित स्पर्श हॉस्पिटल में पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल प्रबंधन को शासन की मंशा के अनुरूप काम किए जाने का सुझाव दिया।
नोडल अफसर अनिल कुमार द्वितीय ने बाद में सेेमरियावा ब्लॉक क्षेत्र में संचालित वृहद गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। यहां मौके पर 82 गोवंश संरक्षित पाए गए। कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से बनाए गए चार नाद की ऊंचाई मानक से कम पाई गई। जिसे ठीक कराए जाने का निर्देश दिया। पशुओं की देखभाल करने वाले मजदूरों ने मजदूरी भुगतान नियमित नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर नोडल अफसर ने निर्देश दिया कि मजदूरों की मजदूरी भुगतान नियमित कराए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान डीएम रवीश गुप्त, सीएमओ डॉक्टर हर गोविंद सिंह, पीडी प्रमोद कुमार यादव, डीडीओ रवींद्र नाथ सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर टीपी मिश्रा, बीडीओ आर के चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।