{"_id":"5d471f548ebc3e6cf231ab67","slug":"vegitables-grow-in-school-khalilabad-news-gkp3165354131","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में उगेंगी सब्जियां, खाएंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय में उगेंगी सब्जियां, खाएंगे बच्चे
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में लगेगी पोषण वाटिका
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में अब पोषण वाटिका बनाने की योजना है। इसके तहत स्कूल की दो से चार सौ वर्गमीटर जमीन पर मौसमी सब्जियां उगाई जाएंगी। इसके लिए उद्यान विभाग बीज उपलब्ध कराएगा, जबकि निराई-गुड़ाई के लिए मनरेगा के बजट का इस्तेमाल होगा। सीडीओ ने बेसिक शिक्षा विभाग को इसके लिए विद्यालयों का चयन कर रिपोर्ट देने को कहा है।
शासन ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की खाली पड़ी जमीन पर खेती करने की योजना तैयार की है। इसमें उगाई गई ताजी मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल बच्चों को एमडीएम के तहत दिए जाने वाले भोजन में होगा। खेती के लिए क्यारी बनाने में बच्चों का सहयोग लिया जाएगा। इस योजना में मां समूह की सदस्यों, अभिभावक संघ, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को गांव में अपनी भूमि पर हरी सब्जियां उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। शासन की इस पहल पर सीडीओ डॉ. बब्बन उपाध्याय ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को ऐसे विद्यालयों का चयन करने का निर्देश दिया है, जहां खेती के लिए खाली जमीन उपलब्ध हो और विद्यालय में बाउंड्रीवाल हो ताकि छुट्टा जानवर खेतों तक न पहुंच सकें।
1075 प्राथमिक विद्यालयों में शुरू होगी खेती
बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में प्राथमिक विद्यालयों में इस योजना को शुरू कराया जाएगा। इसके लिए 1075 विद्यालयों की सूची सीडीओ को भेजी जा रही है। फिर आगे जैसा निर्देश प्राप्त होगा, वैसी पहल की जाएगी।