फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vegetable prices changing like the weather

Sant Kabir Nagar News: मौसम की तरह बदल रहे सब्जियों के भाव

Thu, 29 Jun 2023 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 29 Jun 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices changing like the weather
सब्जी की दुकान लगाकर ग्राहकों के आने का इंतजार करते दुकानदार
संतकबीरनगर। आमतौर पर बारिश के समय सब्जियों के दाम हर साल बढ़ते हैं। लेकिन, इन दिनों जिले में बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। खलीलाबाद, धनघटा, बंडा बाजार, हैसर बाजार, उमरिया बाजार, शनिचरा बाजार, लोहरैया, खाजो, दुलहा पार, पौली, पारा हरगोविंद, मुखलिसपुर, नाथनगर, काली जगदीशपुर, हरिहरपुर, महुली आदि बाजारों में जो टमाटर 10 दिन से पहले 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था।
विज्ञापन

उसी का भाव बृहस्पतिवार को एकाएक 120 से 130 प्रति किलो पहुंच गया। 40 किलो बिकने ने वाली भिंडी का दाम 50 से 55 रुपये प्रति किलो हो गया है। 20 रुपये किलो बिकने वाला घेवड़ा 40 पर पहुंच गया। इसी तरह लौकी, कद्दू, करेला, तरोई आदि हरी सब्जियां आसमान छूने लगी। धनघटा में प्रतिदिन आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर आदि जिलों के व्यापारी सुबह पहुंच कर थोक मूल्य पर सब्जियों की बिक्री करते हैं। यहां से ले जाकर छोटे दुकानदार विभिन्न बाजारों में सब्जियां बेचा करते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सब्जी मंडी में आए व्यापारी रामकेवल, रामप्रसाद, सभाजीत, रणजीत, जगदीश, रामसुमेर आदि ने बताया कि गर्मी का असर सब्जियों पर पड़ा है। किसानों के खेत में हरी सब्जी के पौधे सूख गए। जिसके कारण लोकल किसानों के खेत में हरी सब्जियां बची ही नहीं है। बाहर से आने वाली सब्जियों का दाम इतना अधिक है कि उसे खरीदने से लोग कतराने लगे। जिसका असर सब्जियों की बिक्री पर पड़ा है। जो दुकानदार दो से तीन हजार की दुकानदारी रोजाना किया करता था वह अब एक हजार की सब्जी नहीं बेच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
कोट

महंगाई ने पहले से ही घर का बजट बिगाड़ रखा है। अब सब्जियां भी महंगी हो गई है। हर माह आय निश्चित है लेकिन खर्च बढ़ता जा रहा है। जो सब्जी पहले 100 रुपये में आती थी वह अब 200 में आ रही है। सरकार को इस पर नियंत्रण लगाना चाहिए।


- साधना पांडेय, गृहणी

मध्यम वर्ग महंगाई से पहले ही परेशान है। एक बार जिस सामान का दाम बढ़ जाता है वह शायद ही कभी नीचे आया हो। टमाटर आज 120 रुपये किलो बिक रहा है। अब घर में ही सब्जियां उगानी पड़ेगी तभी बजट सही हो पाएगा।
- रागिनी, गृहणी
00000000000000

सब्जियां पहले वर्तमान

भिंडी 50 60

अदरक 240 300

हरी मिर्च 80 120

परवल 60 80

प्याज 20 20

टमाटर 60 120

शिमला मिर्च 60 100

नेनुआ 40 60

कद्दू 30 30

सरपुतिया 40 80

बंदगोभी 30 30

कटहल 40 40

लौकी 30 40

अरवी 80 60

खीरा 50 80

नींबू 50 50

आलू 20 20

00000000000000000

नोट सब्जी के रेट किलो में है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed