फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   veccineation progaram

विश्वनाथपुर में 90 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका

Mon, 14 Jun 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
veccineation progaram
विश्वनाथपुर में 90 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

-1149 की जनसंख्या में 45 साल से ऊपर की संख्या है 290
- 100 टीका लगाने का था लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गांवों में टीकाकरण की रफ्तार तेज होने लगी है, हालांकि अभी गांवों में 45 साल से ऊपर के लोगों को ही कोरोनारोधी टीका लग रहा है, उम्मीद है कि जब 18 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाने की शुरुआत होगी तो रफ्तार और तेज हो जाएगी। लोगों को जागरूक करने की मुहिम के चलते अब 45 साल से ऊपर के लोग टीकाकरण के लिए आने लगे हैं।
सोमवार को अमर उजाला टीम ने खलीलाबाद विकास खंड के विश्वनाथपुर गांव में चल रहे टीकाकरण का जायजा लिया। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह दस बजे टीकाकरण के लिए पहुंच गई। टीम में शामिल संदीप पांडेय, उपासना, लक्ष्मी व वंदना चौरसिया ने टीकाकरण की शुरूआत की। यहां 45 साल से ऊपर के 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। शुरू में टीकाकरण की रफ्तार धीमी रही, लेकिन बाद में आशा संगिनी अरुणा भारती, आशा पुष्पा देवी के साथ ही ग्राम प्रधान फूलमती देेवी के प्रतिनिधि संतराम ने लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया। ऐसे में बारिश के बावजूद 90 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

वैसे गांव की कुल आबादी 1149 है, जिसमें से आशा द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक 290 लोग ऐसे हैं, जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है। इन सभी लोगों को टीका लगाया जाना है। इसमें से तमाम लोग ऐसे हैं जो पूर्व में ही टीका लगवा चुके हैं। गांव में करीब 77 फीसदी लोग शिक्षित हैं। ऐसे में यहां टीका लगाने वाली टीम को कोई खास दिक्कत नहीं हुई। दूसरी तरफ कुछ युवा टीकाकरण कराने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें बताया गया कि अभी 18 साल से 44 साल के लोगों को गांव में टीकाकरण कराने के लिए व्यवस्था नहीं है, ऐसे लोगों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएम अभय त्रिपाठी ने बताया कि गांवों में टीकाकरण के लिए अभी 45 साल से ऊपर के लिए ही व्यवस्था की गई है। 18 साल से 44 साल के बीच वालों को अभी गांव में टीका नहीं लगाया जा रहा है, लेकिन जल्द ही इसकी भी शुरूआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed