{"_id":"66c6338e40d0869dfe0b10d5","slug":"various-organizations-including-bsp-took-out-a-procession-the-city-continued-to-struggle-with-traffic-jams-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119520-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बसपा समेत विभिन्न संगठनों ने निकाला जुलूस, जाम से जूझता रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बसपा समेत विभिन्न संगठनों ने निकाला जुलूस, जाम से जूझता रहा शहर
Thu, 22 Aug 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 22 Aug 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
- बैंक चौराहा, मेंहदावल बाईपास, आजाद चौक सहित अन्य जगहों पर पुलिस पिकेट की तैनाती रही
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सुप्रीम कोर्ट के जरिए एससी-एसटी के मामले में दिए गए फैसले के विरोध में सपा, बसपा, भीम आर्मी समेत अन्य संगठनों ने शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कलक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। शहर में जुलूस निकलने के दौरान जगह-जगह जाम लग गया। जिससे हटाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
सुप्रीम कोर्ट के सात सदस्यों की पीठ ने एक अगस्त को दविंदर सिंह बनाम पंजाब राज्य के केस में निर्णय देते हुए कहा है कि एससीएसटी वर्गों को आरक्षण देते समय क्रिमीलेयर लागू कराने व इन वर्गों में उप वर्गीकरण किया जाएगा, जिससे एससी-एसटी को नुकसान होने की संभावना थी। इससे नाराज बसपा और भीम आर्मी के समर्थकों ने बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया था।
इसमें सपा, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद ने भी समर्थन दिया था। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से संगठनों ने जुलूस निकाला। शहर में पैदल मार्च करते हुए दुकानों को बंद कराने की कोशिश की लेकिन मौके पर दुकान बंद हुए उसके बाद फिर खुल गए। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद, सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, राष्ट्रीय एकता परिषद के अध्यक्ष धनंजय कुमार के अलावा इंडियन लीगल लायर्स एसोसिएशन, आजाद समाज पार्टी, आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति, बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क आदि के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम महेंद्र सिंह तंवर को सौंपा।
बसपा जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश एससी-एसटी का आरक्षण खत्म कर देगा। राष्ट्रपति से मांग की है कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को निष्प्रभावी किया जाए। इस दौरान पूर्व विधायक भगवान दास, रामसूरत चौधरी, धर्मदेव प्रियदर्शी, विजय कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
जुलूस के दौरान जाम से जूझता रहा शहर
एससी-एसटी आरक्षण को लेकर शहर में विभिन्न संगठनों ने जुलूस निकाला था। जूनियर हाईस्कूल से निकली जुलूस के दौरान सड़क पर भीड़ बढ़ गई, जिसकी वजह से जाम लग गया। गोला बाजार, बैंक चौराहा, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद तिराहा, मेंहदावल बाईपास, कलक्टेट के सामने जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। पुलिसकर्मी कड़ी मशक्कत कर किसी तरह से जाम को समाप्त कराने में लगे रहे।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस फोर्स
विभिन्न संगठनों के जुलूस को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। साथ ही जुलूस के साथ ही काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कलक्ट्रेट पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त मौजूद रहे। साथ ही बैंक चौराहा, मेंहदावल बाईपास, आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार आदि जगहों पर पुलिस पिकेट तैनात किया गया था।