फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vaishali Super fast express stopped for 37 minutes due Rail track between Chureb Munderwa got stuck

37 मिनट तक रुकी रही सुपर फास्ट एक्सप्रेस: चुरेब-मुंडेरवा के बीच रेल पटरी चटकी, गुजरती वैशाली तो जातीं जानें

Tue, 27 Jun 2023 10:52 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 27 Jun 2023 10:52 AM IST
सार

अधिक ठंड और अधिक गर्मी होने पर पटरी चटकने की घटना होती है। सोमवार सुबह करीब 9:24 बजे चुरेब और मुंडेरवा स्टेशनों के बीच भैंसा गांव के पास पोल संख्या 552/4-2 के बीच पटरी चटकने की सूचना मिली।

विज्ञापन
Vaishali Super fast express stopped for 37 minutes due Rail track between Chureb Munderwa got stuck
चुरेब मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के बीच डाउन पटरी फ्रैक्चर होने के बाद पटरी को ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चुरेब और मुंडेरवा स्टेशनों के बीच भैंसा गांव के पास सोमवार सुबह रेल पटरी चटक गई। समय से जानकारी मिल जाने की वजह से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। उसी दौरान डाउन वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रैक से गुजरने वाली थी, लेकिन उसे आउटर पर रोक लिया गया। तत्काल ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू हुआ और करीब 37 मिनट के विलंब से वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस को को रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन


रेल कर्मियों के मुताबिक, अधिक ठंड और अधिक गर्मी होने पर पटरी चटकने की घटना होती है। सोमवार सुबह करीब 9:24 बजे चुरेब और मुंडेरवा स्टेशनों के बीच भैंसा गांव के पास पोल संख्या 552/4-2 के बीच पटरी चटकने की सूचना मिली।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गंडक परियोजना की ग्राउंड रिपोर्ट: झाड़ की आड़ में बहा डाले कई करोड़, फिर भी ग्रामीण गांव छोड़ने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद जीआरपी के चौकी इंचार्ज आरएल यादव, हेड कांस्टेबल राजेश प्रताप यादव, कांस्टेबल रणधीर कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग को सूचित किया। थोड़ी देर में पीडब्ल्यूआई और इंजीनियरिंग विभाग की टीम पहुंची और ट्रैक को दुरुस्त किया। इस दौरान डाउन वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को करीब 37 मिनट तक आउटर पर रोके रखा गया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के इस क्रांतिकारी से कांपते थे अंग्रेजी अफसर, पीछा छुड़ाने के लिए सात बार दी थी फांसी

पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि ऑन ड्यूटी कीमैन संजय पासवान ने रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान क्रैक ट्रैक को देखते ही सुरक्षा मानकों को अपनाते हुए लाल झंडी लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद आवश्यक सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करते ट्रैक की मरम्मत की गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इस दौरान वैशाली एक्सप्रेस को 37 मिनट रोके रखा गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed