फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vaction

अब शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों को लगेंगे टीके

Tue, 10 Aug 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
vaction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोरोना की दूसरी डोज लगवाने के लिए उत्साहित लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। शनिवार का दिन सिर्फ दूसरी डोज वालों के लिए निर्धारित कर दिया गया है।

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को निर्देश जारी कर दिया। सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन की दो डोज लगना जरूरी है। तभी प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। इसलिए हमारा फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्द से जल्द दूसरी खुराक लग जाए। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर फैसला किया गया है कि शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों को मौका दिया जाएगा। सुबह नौ से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज लगेगी जो स्लाट बुक करवा कर आएंगे। 11 बजे के बाद वैक्सीनेशन केंद्रों पर सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी। सोमवार से शुक्रवार तक पहले की तरह लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इन दिनों में भी दूसरी डोज वाले अपना टीकाकरण करवा सकते हैं, लेकिन शनिवार को सिर्फ उनका ही टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed