{"_id":"6054e3a58ebc3eda746bf826","slug":"vaccination-3261-people-khalilabad-news-gkp388999524","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 केंद्रों पर 3,261 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 केंद्रों पर 3,261 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

- जिला अस्पताल समेत 12 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग समेत 12 स्वास्थ्य इकाइयों पर शुक्रवार को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिसमें 3074 लोगों को पहली डोज और 187 लोगों को कोरोनारोधी की वैक्सीन दूसरी डोज लगाई गई। जनपद में कुल 3261 लोगों को कोरोनारोधी की वैक्सीन लगाई गई।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिसमें जिला अस्पताल के एमसीएच विंग समेत 12 स्वास्थ्य इकाइयों पर टीकाकरण हुआ। इसमें 187 लोगों को दूसरी डोज और 3074 लोगों को पहली डोज लगाई गई। जिले में सीएचसी खलीलाबाद, सीएचसी हैंसर, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, पीएचसी बघौली, पीएचसी नाथनगर, पीएचसी पौली, सीएचसी सांथा, पीएचसी बेलहर कला, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर, उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम में टीकाकरण हुआ। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक अस्पताल में आराम कराया गया उसके बाद घर भेज दिया गया।