{"_id":"6a6b8ef22501e8981c09068e","slug":"uproar-over-threshing-ground-land-fir-registered-against-several-individuals-including-16-named-persons-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154700-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खलिहान की जमीन को लेकर बवाल 16 नामजद समेत कई पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खलिहान की जमीन को लेकर बवाल 16 नामजद समेत कई पर प्राथमिकी
Thu, 30 Jul 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बरी गांव में खलिहान की जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दयाराम की तहरीर पर पुलिस ने 16 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार, 27 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे दयाराम अपने घर सोने जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच गांव के कई लोग एकजुट होकर ईंट-पत्थर, सरिया, लाठी-डंडा लेकर उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जबरन दरवाजा तोड़ दिया और घर में घुसकर दयाराम व उनके परिवार के लोगों की पिटाई कर दी।
इस दौरान घर में तोड़फोड़ की गई और सामान बाहर फेंक दिया गया। आरोप है कि दो बाइक, मोबाइल फोन और चारा मशीन भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। जाते समय आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
26 जुलाई की शाम भी आरोपियों ने दयाराम और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। शिकायतकर्ता ने पूरे विवाद की वजह खलिहान की जमीन को बताया है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने दयाराम की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव को सौंपी है। मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।