{"_id":"66ca6f9ce91950d4680b4865","slug":"uproar-among-villagers-angry-over-reduction-in-ration-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-119689-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राशन घटतौली से नाराज ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राशन घटतौली से नाराज ग्रामीणों का हंगामा
Sun, 25 Aug 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
- नाथनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलीनगर का मामला
- तहसील प्रशासन से करेंगे शिकायत
- कुछ समय के लिए वितरण ठप रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर क्षेत्र के अलीनगर ग्राम पंचायत में गल्ला वितरण के दौरान शनिवार को कार्डधारक भड़क गए। जुलाई माह में मिल रहे राशन में घटतौली और अगस्त माह का वितरण नहीं होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की जाएगी। कार्ड धारकों की नाराजगी के चलते कुछ समय के लिए वितरण प्रणाली ठप रही।
जानकारी के मुताबिक कुछ माह पूर्व अलीनगर के कार्डधारकों ने तहसील समाधान दिवस पर शिकायत पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि कोटेदार अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देते हैं। बार-बार दौड़ाने के बाद कम राशन देने के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए समाधान अधिकारी ने सप्लाई इंस्पेक्टर समेत दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर आख्या तलब किया था।
टीम की जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर अलीनगर सरकारी राशन की दुकान निलंबित करके बगल के ग्राम पंचायत नाथनगर स्थित दुकान से संबद्ध कर दिया गया था। शनिवार को संबद्ध कोटेदार ने अलीनगर में वितरण प्रक्रिया शुरू किया। इसी दौरान कार्ड धारक राम आशीष, राजमन्त, संगीता, सोबरसा, भगवान दास आदि पहुंचकर घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
कार्डधारकों का आरोप था कि पहले जुलाई और अगस्त माह का राशन निर्धारित समय पर नहीं वितरण किया गया। शनिवार को जुलाई माह का राशन दिया जा रहा है। जिसमें भी प्रति कार्ड घटतौली की जा रही है। अगस्त माह में वितरण के नाम पर आना कानी की गई।
इस सम्बंध में कोटेदार भोलानाथ ने बताया की अलीनगर में शासन के मानक अनुरूप गल्ला वितरित किया जा रहा है। जो आरोप लग रहे हैं वह बेबुनियाद हैं। बेवजह कुछ लोग व्यवधान पैदा कर रहे हैं।