Sant Kabir Nagar Nikay Chunav Result: जैसे-जैसे आया परिणाम, सदस्य पद के विजयी प्रत्याशी बाहर आए
नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के मतों की गिनती शनिवार सुबह ताराचंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय मिठना धनघटा में शुरू हुई। सुबह आठ बजे के बाद चुनाव परिणाम जानने के लिए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं समेत आम लोग काफी उत्सुक दिखे। पल-पल मीडिया कर्मियों से संपर्क करके लोग जीतने और हारने वाले प्रत्याशियों के संबंध में जानकारी लेते रहे।
विस्तार
संतकबीरनगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू होने के करीब दो घंटे के बाद खलीलाबाद शुगर मिल के इर्दगिर्द प्रत्याशियों के समर्थक भारी संख्या में जुट गए। मतपत्रों की गिनती के बाद जैसे ही सदस्य पद का परिणाम निकलने लगा और परिणाम की सूचना जैसे उनको मिलती रही, वैसे ही उनके चेहरे का हाव भाव भी बदलता रहा।
शुरुआती दो घंटे तक प्रत्याशियों के समर्थक एक दूसरे को सांत्वना देते रहे कि आगे उन्हें बढ़त मिलेगी, लेकिन जब परिणाम आया तो प्रत्याशी समर्थक परिणाम से निराश नजर आए और करीब आधे से ज्यादा समर्थक अपने घरों के लिए उदास मन से रवाना हो गए।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सपा प्रत्याशी काजल का हंगामा, री-काउंटिंग की मांग पर अड़ीं
वहीं मतगणना में पहले नंबर पर रहने वाले प्रत्याशी के समर्थकों के चेहरे पर खुशी देखी गई और वह माला पहनकर परिसर से बाहर निकले।
परिणाम जानने को उत्सुक रहे लोग
नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के मतों की गिनती शनिवार सुबह ताराचंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय मिठना धनघटा में शुरू हुई। सुबह आठ बजे के बाद चुनाव परिणाम जानने के लिए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं समेत आम लोग काफी उत्सुक दिखे। पल-पल मीडिया कर्मियों से संपर्क करके लोग जीतने और हारने वाले प्रत्याशियों के संबंध में जानकारी लेते रहे।
नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा और हरिहरपुर के मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। एक घंटा बाद लोग परिणाम जानने के लिए उत्सुक हो गए। तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मतगणना केंद्र के आसपास जहां मंडराने लगे, वहीं मीडिया कर्मियों के फोन पर लोग घंटी बजाने लगे। सपा नेता परिणाम को लेकर सबसे अधिक उत्सुक दिखे। शाम चार बजे तक जीत हार की तस्वीर जब साफ होती दिखने लगी तो समर्थक धीरे-धीरे सरकने लगे।