फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   UP Election Case registered against 1600 supporters including BSP and Aam Aadmi Party candidate in Sant Kabir Nagar

यूपी विधानसभा चुनाव: बसपा और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी समेत 1600 समर्थकों पर केस दर्ज

Tue, 01 Mar 2022 10:15 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, संत कबीर नगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संत कबीर नगर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 10:15 PM IST
सार

एसओ ने बताया कि बसपा प्रत्याशी आफताब आलम ने सेमरियावां में तीन बजे से पांच बजे तक सभा करने की अनुमति ली थी। अनुमति के विपरीत बसपा प्रत्याशी ने पांच बजे के बाद सभा किया। इस मामले में भी बसपा प्रत्याशी आफताब आलम और 200 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का दूसरा केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
UP Election Case registered against 1600 supporters including BSP and Aam Aadmi Party candidate in Sant Kabir Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुमति के विपरीत रोड शो निकाले और जनसभा करने के मामले में दुधारा पुलिस ने मंगलवार देर शाम तीन मुकदमें दर्ज किए। दो मुकदमें बसपा प्रत्याशी और उनके 900 अज्ञात समर्थकों पर दर्ज हुआ। जबकि एक अन्य मुकदमा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी और उनके 700 अज्ञात समर्थकों पर पर दर्ज किया है।

विज्ञापन


एसओ सर्वेश राय ने बताया कि बसपा प्रत्याशी आफताब आलम ने मंगलवार को बाघनगर से कोईलसा होकर करही तक रोड शो निकालने की अनुमति प्रशासन से ली थी। जबकि अनुमति के विपरीत बसपा प्रत्याशी ने अपने 700 समर्थकों के साथ बाघनगर से पैडी की तरफ से मुख्य मार्ग पर रोड शो निकाला। इस मामले में बसपा प्रत्याशी और उनके 700 अज्ञात समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इसी तरह आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुबोधचंद यादव ने बाघनगर से मदाईन होते हुए नौवागांव तक रोड शो निकालने की अनुमति ली थी। जबकि अनुमति के विपरीत सेमरियावां से बाघनगगर और फिर बाघनगर से सेमरियावां तक रो शो निकाला। इस मामले में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुबोधचंद यादव और 700 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed